Advertisement

बरबिल नगर निगम परिधी में अब भी खुले में शौच बदस्तूर जारी

पियूष पांडेय/बड़बील (उड़ीसा)। यह दृश्य वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। अब भी देश के उड़ीसा प्रांत में खुले में शौच बदस्तूर जारी है।

ज्ञात हो कि, उड़ीसा प्रांत के केंदुझर जिला के हद में बरबिल नगर निगम का गठन वर्ष 1957 में किया गया था। इस नगर निगम का कुल क्षेत्रफल 45.89 वर्ग किलोमीटर है। नगर निगम की कुल जनसंख्या 66540 है। बरबिल का जोड़ा प्रखंड का सबसे ज़्यादा राजस्व वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में बड़ी बड़ी खनन कम्पनिया कार्यरत है। साथ हीं इनका दफ़्तर भी यही है।

इस जगह देश के बड़े बड़े उद्योग पतियों का आना जाना लगा रहता है, फिर भी इस क्षेत्र के गरीब गुरबे झुग्गी झोपड़ी मे रहने को विवश है। इनके पास न रहने के लिए घर है, न हीं शौच जाने के लिए शौचालच। आज भी ये रेल की पटरियों को ही अपना शौचालय समझते है। कहां गया केंद्र सरकार की आवास नीति और कहां गया हर घर शौचालय का नारा?

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *