Advertisement

मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग को ओपी प्रभारी ने भेजा अस्पताल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में दामोदा क्षेत्र में बेहाल होकर भटक रहे बुजुर्ग को ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया है। पुलिस की इस दरियादिली की चहुओर प्रशंसा हो रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बोकारो-झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने 28 मार्च को एक भेंट में बताया कि ग्रामीण रहिवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि कई दिनों से एक बुजुर्ग विक्षिप्त अवस्था में क्षेत्र में घुम रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। रहिवासियों की सूचना के बाद उक्त बुजुर्ग को ओपी लाया गया।

पूछताछ में उन्हें भी लगा कि संभवतः बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान है। इसलिए उनके द्वारा बुजुर्ग को पुलिस कर्मियों के सहयोग से ढंग का कपड़ा पहनाकर तथा भोजन कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *