Advertisement

ओपी प्रभारी ने ट्रक सहित चोरी का पाईप किया जब्त

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन झा के निर्देश पर तेनुघाट ओपी प्रभारी द्वारा छापामारी कर चोरी का 20 पाईप सहित एक ट्रक क्रमांक-JH09AP/ 9014 को पकड़कर थाना लाया गया।

इस बारे में थाना प्रभारी सुनील कुमार कुमार ने 21 जनवरी को बताया कि कोडरमा के सतगांवा थाना के हद में मरचोइ निवासी जय हिंद पांडे जो एस के कंस्ट्रक्शन हजारीबाग में मुंशी के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में कंपनी का काम घरवाटांड छपरगढ़ा में पानी टंकी का काम चल रहा है।

वहां पर वे उक्त कंपनी के कार्य की देखभाल कर रहे हैं। उनके द्वारा बीती रात करीब 2 बजे जानकारी दी गई कि इनकी कंपनी का काम जो तेनुघाट ओपी के हद में घरवाटांड छपारगड़ा में पानी टंकी का काम चल रहा है।

जब वह अपने सहयोगी मदन यादव एवं मटुकधारी यादव के साथ रात में कास्ट आइरन (सीआई) पाइप की देखभाल करने निकले। टार्च जलाकर देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा सीआई पाइप को चोरी कर वहां खड़े ट्रक पर लोड किया जा रहा है।

इसकी सूचना तेनुघाट ओपी को दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी प्रभारी सुनील कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देख कर चोर ट्रक को लेकर भागने लगे। पुलिस के द्वारा पिछा किया गया तो ट्रक चालक व् अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक को छोड़कर भाग गए।

पांडेय ने बताया कि 40 सीआई पाईप जिसकी किमत चार लाख रुपए को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस बारे में ओपी प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द चोरी करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *