Advertisement

ओपी प्रभारी ने अवैध दारू भट्ठी को किया ध्वस्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी क्षेत्र में इनदिनों अवैध धंधेबाजो की शामत आ गयी है। नये ओपी प्रभारी जितेश कुमार के कड़े तेवर और ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध धंधेबाज परेशान हाल है।

इसी क्रम में बताया जाता है कि 24 मार्च को ओपी प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र के महली बांध सरना टोला में एक लावारिस आवास में छापामारी कर अवैध दारू भट्ठी को पुरी तरह ध्वस्त कर दिया।

छापामारी के क्रम में ओपी प्रभारी द्वारा अवैध रूप से चुलाई किया गया लगभग 20 लीटर अवैध देशी शराब (दारू) बरामद किया गया। वहीं छापामारी के क्रम में पुलिस टीम द्वारा आधा क्विंटल से अधिक जावा महुआ, भट्ठी (चुल्हा), बर्तन सामग्री, ड्रम व् दारू बनाने की मशीन को पुरी तरह तहस नहस कर दिया गया।

छापामारी की भनक मिलते हीं अवैध धंधेबाज मौके से फरार हो गये।छापामारी दल में ओपी प्रभारी जितेश कुमार, कनीय अवर निरीक्षक रवि कुमार चौरसिया, ओपी में तैनात संजय कुमार, संजय सिंह, मो. अमीरुज्जमा, दिलीप उरांव आदि पुलिस जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *