Advertisement

सामयिक परिवेश पटना इकाई द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका पटना इकाई द्वारा 25 मई को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। उक्त जानकारी मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री एवं कार्यक्रम के संयोजक सविता राज ने दी।

उन्होंने बताया कि काव्य गोष्ठी के इस कार्यक्रम में साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सभी के रचनाओं ने पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की। बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सोनी के सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से की गई।

इस अवसर पर सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने संस्थाध्यक्ष उद्बोधन अपने उत्कृष्ट अंदाज में किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सविता राज ने किया। ऑनलाइन काव्य गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश अग्रवाल (काठमांडू) ने की।

काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ सुमन मेहरोत्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ आरती कुमारी (मुजफ्फरपुर से) एवं डॉ राम शरण सेठ (छंटहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से) उपस्थित थे।

यहां काव्य पाठ करने वालों में डॉ सोनी, डॉ सुमन मेहरोत्रा, डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ प्रतिभा रानी, जय प्रकाश अग्रवाल, भीम सिंह नेगी, डॉ राम शरण सेठ, ज्योति सिन्हा, अविनाश बन्धु, डॉ आरती कुमारी, डॉ कुमारी अन्नु, राजकांता राज, माधवी लता, राजप्रिया रानी, डॉ पुष्पा गुप्ता, पुष्पा पालीवाल, रेणु शर्मा, पायल अग्रवाल छनक, आदि।

रामकुमार पटेल, रामबाबू शर्मा, डॉ अलका वर्मा, सुधा पांडेय, पुष्पा बुकलसरिया, माधवी लता शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने भी अपनी गजल प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम डॉ मीना कुमारी परिहार के आभार ज्ञापन से किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *