एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका के हरियाणा इकाई में 13 फरवरी को वसंतोत्सव आधारित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में शामिल रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी साहित्यकारों को वसंत की शुभकामनाएं दी। सरस्वती वंदना डॉ सुमन मेहरोत्रा ने सुमधुर स्वर में किया। काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि बिहार की राजधानी पटना से डॉ सुनील कुमार उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश से अनंत राम चौबे अनंत एवं हरियाणा से महेश शर्मा रहे।
ज्ञात हो कि आयोजित काव्य गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन सविता राज ने सुंदर अंदाज में किया। जबकि काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों में पटना से सिद्धेश्वर, मुजफ्फरपुर से डॉ सुमन मेहरोत्रा, बूंदी राजस्थान से किशन लाल कहार, छटहाॅं मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) से डॉ राम शरण सेठ, मध्य प्रदेश से अनंत राम चौबे अनंत, हरियाणा से महेश शर्मा, पटना से डॉ सुनील कुमार उपाध्याय, गुजरात से श्वेता उपाध्याय, उत्तराखंड से प्रेम प्रकाश उपाध्याय नेचुरल, राजस्थान से पुष्पा पालीवाल, असम से पुष्पा बुकलसरिया, हरियाणा से विनोद सिल्ला, सिद्धि मध्य प्रदेश से अमरनाथ सोनी “अमर”, हिमाचल प्रदेश से भीम सिंह नेगी, दौसा राजस्थान से राम बाबु शर्मा सहित सविता राज, विलास गायकवाड, राजकुमार अरोड़ा शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन रामबाबु शर्मा के आभार उद्बोधन से किया गया।
![]()













Leave a Reply