Advertisement

सामयिक परिवेश पटल पर ऑनलाइन प्रतियोगिता

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। साहित्यिक पत्रिका सामयिक परिवेश के पटल पर 19 अप्रैल को ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने कहा कि साहित्यकारों की इतनी सुंदर प्रस्तुति से पटल आह्लादित हो गया है। कार्यक्रम की संयोजिका मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने कई दिनों चली इस प्रतियोगिता को सुंदर एवं सुचारु रूप से चलाया।

प्रतियोगिता कार्यक्रम में श्रीराम पर कई साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुति शामिल किया गया। वही प्रस्तुति देने वाले सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पानेवाले साहित्यकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रथम स्थान पर पटना के साहित्यकार अविनाश बंधु, द्वितीय स्थान पर राजस्थान के पुष्प पालीवाल तथा तृतीय स्थान पर पटना के डॉक्टर सुनील कुमार उपाध्याय रहे।

इसके अलावा साहित्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में ओडीशा की प्रियंका भूतड़ा, छठहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के डॉ रामशरण सेठ, भागलपुर की निवेदिता सिन्हा, पटना के डॉ सोनी, डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉक्टर प्रतिभा रानी आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *