Advertisement

एसडीओ की अध्यक्षता में ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रशिक्षण कार्यशाला

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 22 जनवरी को ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो मुकेश मछुआ ने की।

जानकारी के अनुसार ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का में अनुमंडल के सभी प्रखंड के पंचायत सेवक शामिल थे। इसके अलावा मुख्य रूप से जिला सहकारिता सह सांख्यिकी पदाधिकारी श्वेता गुड़िया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, डिप्टी सुप्रिटेंडेंट फुसरो एन पी सिंह, डीपीओ सह यूआईडी पदाधिकारी बोकारो शैलेन्द्र मिश्रा एवं सहायक निबंधन सहयोग समिति पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव के उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एसडीओ मछुआ ने बताया कि आज के समय में सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं में भी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का बहुत महत्व है। जिससे ग्रामीणों को लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाव कार्यक्रम को भी लॉन्च किया गया है।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गुप्ता ने कहा कि बेटी बचाव बेटी पढ़ाव कार्यक्रम के दस वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थित अधिकारी एवं पंचायत सेवकों को शपथ दिलाई गई है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रथम बार देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 में इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया था।

यह कार्यक्रम 22 जनवरी से 8 मार्च तक सभी शहर, प्रखंड एवं गांव में चलाई जाएगी और रहिवासियों को जागरूक किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल के सभी पंचायत सेवक एवं सुपरवाइजर सहित संबधित अधिकारी, कर्मचारी आदि की उपस्थिति देखी गयी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *