विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सरकारी राजकीय कृत मध्य विद्यालय में ओएनजीसी द्वारा बच्चों के बीच उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ओएनजीसी के महाप्रबंधक मौजूद थी।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पंचायत के राजकीय कृत मध्य विद्यालय में 4 अक्टूबर को ऑल इंडिया ओएनजीसी, ओबीसी एंड एमओबीसी, ईडब्ल्यूए बोकारो यूनिट द्वारा बच्चों के बीच कई उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ओएनजीसी की महाप्रबंधक अनिता यादव मौजूद थी। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों को स्टील का वाटर बॉटल और छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय को एक इनवर्टर दिया गया।

वितरण के अवसर पर जीएम अनिता यादव ने कहा कि ओएनजीसी (ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन) न केवल कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के अन्वेषण और उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने सामाजिक दायित्वों को भी निभा रही है। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी भारत की सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी है। यह समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
एमओबीसी ईडब्ल्यूए संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर पंडित ने कहा कि संस्था अपने वित्तीय सहयोग से कई सरकारी विद्यालयों को स्मार्ट क्लास बनाने में योगदान दे रही है। इसके साथ ही बच्चों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें जागरूक और सामर्थ्यवान बनाया जा सके।
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्राचार्य कुमारी रुबी रानी, संस्था के सचिव सहदेव कुमार, उपाध्यक्ष दीपिका कुमारी, संयुक्त सचिव अरुण प्रसाद, सुकेश कोयरी, शाहिद अल्वी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply