Advertisement

सदारो मोड़ पर बाईक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां-विष्णुगढ़ पथ पर सदारो मोड़ के समीप तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गया। उक्त दुर्घटना में वाईक सवार एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को रिम्स रांची भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोमिया- विष्णुगढ़ मुख्य पथ पर 16 सितंबर को लगभग 11 बजे दिन में 160 सीसी अपाचे वाईक क्रमांक JH10CL/4496 से दो युवक राजेंद्र कुमार महतो एवं विकास कुमार महतो कही जा रहे थे। तभी अचानक घुमावदार मोड़ में सदारो जंगल के समीप तेज रफ्तार होने के कारण वाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद गोमियां से बिष्णुगढ़ जा रहे मनोज रवानी ने दोनों युवकों को बीच सड़क में अचेत अवस्था में देखकर 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना के बाद 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत 26 वर्षीय राजेंद्र कुमार महतो को मृत घोषित कर दिया।

दूसरे गंभीर रूप से घायल विकास कुमार महतो को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों युवक गिरिडीह जिला के हद में सरिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह रहिवासी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *