Advertisement

अज्ञात ब्रेजा कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड मंढला के पास 20 अगस्त की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात ब्रेजा कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार बगोदर थाना के हद में खेतको निवासी लालु ठाकुर अज्ञात ब्रेजा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। आस पास के रहिवासियों ने अनान फनान में ईलाज के लिए उसे डुमरी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको निवासी लालु ठाकुर के रूप में की गयी।

घटना को लेकर बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, खेतको मुखिया शालीग्राम प्रसाद ने शोक व्यक्त किये। घटना की सूचना के बाद मुखिया अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार मृतक लालू ठाकुर औंरा से सैलून से काम कर शाम को औंरा से बस में सवार होकर घर खेतको आने के लिए मंढला के पास बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात ब्रेजा कार ने उसे अपनी चपेट ले लिया।

घटना के बाद कार सवार कार लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची बगोदर पुलिस ने शव को जब्त कर बगोदर थाना ले आयी। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा जायेगा। घटना के बाद से मृतक के स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *