Advertisement

एक बुजुर्ग ने दूसरे बुजुर्ग को किया धारदार चाकू से घायल, स्थिति गंभीर

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। आपसी कहासूनी में बात इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग ने दूसरे बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढ़ोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित सुनीता प्रिंटिंग प्रेस के मालिक रामचरित वर्मा पर 4 मई को पिछरी रहिवासी 80 वर्षीय केदार नाथ वर्मा ने हसुआ से हमला कर घायल कर दिया।

गंभीर स्थिति में घायल रामचरित वर्मा को सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर बेरमो पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है। बताया जाता है कि दोनो बुजुर्ग आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। दोनो में कहा सुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *