Advertisement

खनन विभाग की छापेमारी में अवैध उत्खनन में शामिल एक हाइवा व् दो ट्रैक्टर जप्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग द्वारा 26 मई को छापेमारी अभियान चलाया गया। सघन जांच अभियान बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में अमलाबाद ओपी के बीरुबांध के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते खनन विभाग द्वारा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। जिसे विधिवत जप्त कर अमलाबाद ओपी को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

वहीं, ओपी के रेलवे विश्राम गृह के समीप मुख्य पथ पर अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का प्रेषण करते हुए एक हाइवा को पकड़ा गया। जिसे विधिवत जप्त कर अमलाबाद ओपी के सुपुर्द किया गया। बताया जाता है कि जिला खनन विभाग द्वारा इसी क्रम में जिला के हद में बरमसिया ओपी के कुम्हारडीह के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज कर प्रेषण करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे विधिवत जप्त कर बरमसिया ओपी के सुपुर्द किया गया। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू सहित संबंधित थाना के पुलिस बल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *