घटना के बाद आक्रोशितों द्वारा सड़क जाम, मुआवजा मिलने के बाद जाम हटा
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुसरो- गोमियां मुख्य पथ राम विलास उच्च विद्यालय के समीप पुलिया के पास बीते 11 मार्च की भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गया। रात लगभग साढ़े आठ बजे बेकाबू एंबुलेंस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद एंबुलेंस नीचे खाई में उतर गया। मृतक युवक बिहार के जमुई जिला के हद में झाझा सोहजाना वार्ड क्रमांक दो रहिवासी स्व. श्रवण माथुरी का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जा रहा है। घायल दीपक माथुरी तथा प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो घायलों को सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी से प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि एंबुलेंस क्रमांक-JH09AR/2319 करगली से कथारा की ओर जा रही थी। वहीं बाइक क्रमांक-JH09AV/ 4757 पर सवार तीन युवक बेरमो स्टेशन रहिवासी विजय माथुरी के पुत्र की शादी में शामिल होने अग्रसेन भवन फुसरो जा रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क की दाहिनी और झाड़ी में पुलिया के समीप घुस गयी। जिससे बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में चंदन कुमार को काफी चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि चंदन दूल्हे का रिश्तेदार था। घटना के बाद शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। एंबुलेंस के बारे में बताया जाता है कि यह साड़म रहिवासी संजय कुमार का है।
मुआवजा के लिए परिजनों ने किया सड़क जाम
घटना के बाद दूसरे दिन 12 मार्च की सुबह 8 बजे मृतक तथा घायलों के परिजन मुआवजा की मांग को लेकर घटनास्थल पर सड़क पर बैठ गए। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। मौके पर कांग्रेस पार्टी के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सीपीएम नेता आफताब आलम, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, मजदूर नेता विकास कुमार सिंह व राहुल कुमार, मधु पासवान, मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, संतोष गुप्ता, आदि।
बीरन लोहार तथा गांधीनगर थाना की पुलिस जाम हटवाने का बहुत प्रयास किया पर परिजन मान नही रहे थे। इसके बाद तमाम गणमान्य जनों की उपस्थिति में गांधीनगर थाना में समझौता हुई। उसके बाद मृतक के परिजन को फिलहाल 50 हजार रुपए नगद दिया गया। बाद में डेढ़ लाख रुपये और देने की बात हुई। साथ ही सभी घायलों को इलाज का खर्च वहन करने की जिम्मेवारी ली गयी। उसके बाद लगभग दोपहर 1:30 बजे जाम हटाया गया। इसके बाद हीं उक्त एम्बुलेंस को ट्रेक्टर की मदद से गांधीनगर थाना ले जाया गया।
![]()













Leave a Reply