Advertisement

कस्तूरबा विद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 13 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चंदनकियारी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सदर अस्पताल बोकारो के मनोचिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो जिला परामर्शी मोहम्मद असलम, सोशल वर्कर छोटे लाल दास द्वारा छात्राओं को सुरक्षित रखने के उपाय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में मुख्य रुप से बताया गया कि रात में अच्छी हो समुचित निकले शर्म क्यों आराम के बीच संतुलन बनाए रखें। कार्यशाला में बताया गया कि पी फोर यू (p4u) व्यवहार में लचीलापन रखें। परिवार को सामाजिक संबंधों को तनावमुक्त रखें। नशीले पदार्थों के सेवन से पूर्णत: परहेज करें। योग, ध्यान, प्रार्थना एवं संगीत सेवन का समुचित उपयोग करें। सकारात्मक सोच रखें।

कार्यशाला में जिला परामर्शी मोहम्मद असलम द्वारा तंबाकू के दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी बच्चों को विद्यालय को तंबाकू मुक्त कैसे रखना है इसके लिए टॉफी गाइडलाइन के बारे में बताया गया। सभी बच्चों को छोटे लाल दास द्वारा ग्रुप काउंसलिंग किया गया।

कार्यशाला में डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा, मोहम्मद असलम, छोटे लाल दास सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चंदनक्यारी के समस्त शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *