
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में आइएल स्थित फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Association of india) गोमियां शाखा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित जनो को यौन और प्रजनन संबंधी जानकारी दी गई।
एफपीएआई गोमियां शाखा में 26 दिसंबर को संस्था से जुड़े किशोरियों को यौन एवं प्रजनन, स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर जानकारी दिया गया। कार्यशाला में शाखा के संस्थापक जी डी त्रिपाठी ने कहा कि संस्था परिवार कल्याण से जुड़ी स्वयंसेवी संस्था है, जो बोकारो जिला के 6 प्रखंडों में कार्य कर सेवा प्रदान कर रही है। आम रहिवासियों के बीच जागरूकता लाने के लिए मीडिया का योगदान बहुत ही अहम है।
पूर्व शाखा अध्यक्ष डॉ बी के सिंह ने संस्था से जो भी किशोरियों जुड़ी हैं, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दिनचर्या में बदलाव के लिए जानकारी दी जा रही है। उन्होंने संस्था के क्रियाकलापों से अवगत कराया। साथ हीं उन्होंने स्वास्थ्य जीवन शैली जीने के लिए होने वाले रोगों, परेशानियों और इससे बचाव के उपाय को बताया। डॉ सिंह ने कहा कि आज के वर्तमान समय में महिलाएं अपनी बीमारी को छुपाती है, जो उनके जीवन के लिए घातक है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम चलाकर जागरूक करने का काम कर रही है। मौके पर राजू प्रसाद, ए के सिंह, डॉ श्रीराम यादव, के के पांडेय, गायत्री तिवारी, संजू रोज सहित दर्जनों युवतियां उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply