Advertisement

महिलाओं के साथ बढ़ते डिजिटल हिंसा के खिलाफ एक दिवसीय कार्यशाला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गैर सरकारी संस्था सहयोगिनी द्वारा महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत 4 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय में महिलाओं के साथ बढ़ते डिजिटल हिंसा के खिलाफ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए बाराडीह पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने कहा कि महिलाओं के साथ हिंसा का नया प्रारूप डिजिटल रूप से बढ़ते जा रहा है। जिसे हमें मिलजुल कर रोकना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में विशेष कानून बनाने की जरूरत है, जिससे महिलाएं सुरक्षित रह सके।

कार्यशाला में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि साइबर हिंसा एक गंभीर समस्या है, लेकिन इससे बचा जा सकता है और इससे निपटा भी जा सकता है। हमें अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करना होगा तथा अज्ञात अपराधियों से दूरी बनानी होगी। इसके साथ यदि किसी के साथ हिंसा होता है तो उसका रिपोर्ट भी प्रशासन के समक्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साइबर हिंसा के खिलाफ जारी टोल फ्री नंबर 1930 का उपयोग करना होगा। साथ ही जिले में स्थापित साइबर थाना से संपर्क बनाना होगा। कहा कि साइबर हिंसा के खिलाफ गहन जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है।

महिला थाना बोकारो निर्भया शक्ति लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि लड़कियों व् महिलाओं को ऑनलाइन के माध्यम से प्रताड़ित किए जाने पर तत्काल सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सकेगा। कसमार मुखिया संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर नायक ने कहा कि हमें मिलजुल कर महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकार पर काम किए जाने की जरूरत है। कहा कि पुर्व की अपेक्षा आज महिलाएं काफी आगे बढ़ रही है, जिसे और गति दिए जाने की जरूरत है। पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं के संबंध में सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं है, जिसे जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जिससे महिलाएं सशक्त हो सकती है।

कार्यक्रम का संचालन सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने किया। इस दौरान संस्था के निदेशक गौतम सागर सहित सूर्यमणि देवी, लबानी घोष, नीतू कुमारी, छोटी कुमारी, सोनी कुमारी, संगीता कुमारी, विनीता देवी, रोजी परवीन, आयुषी कुमारी, रेखा देवी, किरण कुमारी, अंजली कुमारी, गुलनाज खातून, अख्तरी बेगम, रेशमा खातून, रिया रजवार, विद्या कुमारी, सीमा रजवार, कविता कुमारी, विकास गोस्वामी, पुष्पा देवी, सदानंद प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *