Advertisement

जीवन ज्योति संस्था द्वारा महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म स्थित जीवन ज्योति संस्था (Jeewan Jyoti NGO) की ओर से महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। संस्था के सचिव ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने लेकर दी विशेष जानकारी।
बैंक ऑफ़ इंडिया साड़म के समीप 24 दिसंबर को जीवन ज्योति कल्याण केंद्र के सभागर मे नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर महिला स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे संस्था के सचिव सूरज कुमार यादव ने महिला पदाधिकारियों को समूह संचालन, प्रबंधन और दस्तावेज के संबंध मे विशेष जानकारी दी। सपोर्ट के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने महिला समूहों को ई शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज नाबार्ड के द्वारा सभी महिला समूहों को ऑनलाइन के माध्यम से क्षेत्र में सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया के पीओ महेंद्र कुमार मुर्मू ने बैंक से सम्बंधित ऋण, बीमा के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को जानकारी दी।
मौके पर अविनाश कुमार, शैलेन्द्र, गीतांजलि कुमारी, नवीन कुमार  दास, सुरेश साव, कबिता कुमारी, ममता कुमारी, प्रवीण तिवारी, सबा रानी, बबिता देवी, पिंकी देवी, गुंजा देवी, तारा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *