Advertisement

प्रखंड कार्यालय पर वार्ड सदस्य संघ का एक दिवसीय धरना

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) विकास कार्यालय के समक्ष 30 दिसंबर को वार्ड सदस्य संघ (Ward members association) द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी जरीडीह प्रखंड सह वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष अकबर अंसारी ने किया।
इस अवसर पर अंसारी ने कहा कि प्रभारी मुखिया एवं सचिव सह पंचायत सेवकों द्वारा मनमाना पूर्ण तरीके से कार्य किया जा रहा है। बाराडीह पंचायत प्रभारी मुखिया करमचंद महतो, सचिव पंचायत सेवक मुकेश सिन्हा विकास कार्य में मनमाना व फर्जी तरीके से रुपये की निकासी कर रहे हैं। इस मौके पर आयोजित धरना कार्यक्रम में वार्ड सदस्य कलीम अंसारी, अरुण करमाली, शंभू मांझी, संतोष करमाली, मुक्तेश्वर मांझी, मंजुला देवी, सत्यवती कुमारी, सावित्री देवी, दीक्षित कुमार महतो, अकबर अंसारी आदि लोग शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *