Advertisement

प्रखंड कार्यालय पर पंचायत सचिवो का एकदिवसीय धरना

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय पर क्षेत्र के तमाम पंचायत सचिवो द्वारा 19 जुलाई को एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना के दौरान आगामी 31 जुलाई को बोकारो जिला मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ रांची के आह्वान पर 19 जुलाई को गोमियां प्रखंड पंचायत सचिव संघ द्वारा प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। यहां झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे। उनकी प्रमुख मांगों में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर 25 प्रतिशत में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिया जाए।

साथ ही आरक्षित 25 प्रतिशत पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थानों को भरा जाए। दूसरी मांग में पंचायत सचिव का मूल ग्रेड पे 2400 रुपए किया जाय शामिल हैं।

प्रखंड कार्यालय पर धरना कार्यक्रम में पंचायत सचिव गजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजू मल्लाह, सुदामा तुरी, राधा कुमारी, संजय कुमार, आशीष कुमार सिंह, नितेश कुमार, रितु कुमारी, पुष्पा कुमारी, सोनम कुमारी, मोहसिना परवीन, प्रीति कुमारी, अनुज रंजन, चंदन कुमार, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश रविदास, पंकज कुमार, अजय कुमार, विवेक कुमार आदि शामिल थे। धरने में बैठे प्रखंड पंचायत सचिव संघ के सदस्यों ने बताया कि उपरोक्त दो सूत्री मांगों को लेकर आगामी 31 जुलाई को बोकारो जिला मुख्यालय में भी धरना दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *