Advertisement

तेजस्विनी का एक दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के पलिहारी गुरुडीह पंचायत में तेजस्विनी परियोजना (Tejaswini Project)  द्वारा 29 दिसंबर को एक दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा नृत्य, संगीत, एवं दौड़ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशोरियों एवं युवतियों ने भाग लिया। तेजस्विनी परियोजना का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं युवतियों को सामाजिक मजबूती एवं आत्मविश्वास बढ़ाना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पलिहारी गुरुडीह मुखिया ललिता देवी, धनंजय सिंह एवं बोकारो जिला तैलिक समिति के महासचिव दुलाल प्रसाद मुख्य रूप से थे। मौके पर मुखिया ललिता देवी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से किशोरी युवतियों का मनोबल बढ़ेगा और हर क्षेत्र में वह आत्मविश्वास के साथ बढ़ेगी। कार्यक्रम में परियोजना के गोमियां प्रखंड समन्वयक अजय महतो, फील्ड को-ऑर्डिनेटर प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, कलस्टर को-ऑर्डिनेटर अलका पासवान, आशा कुमारी, अमित पासवान, सोनू गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *