Advertisement

आयकर विभाग द्वारा टीडीएस/टीसीएस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आयकर विभाग टीडीएस वार्ड बोकारो द्वारा आशा लता हेलेन केलर ऑडिटोरियम सेक्टर पांच सभागार में 27 फरवरी को टीडीएस/टीसीएस विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में आयकर अधिकारी, टीडीएस वार्ड बोकारो कमलेश कुमार सिन्हा द्वारा टीडीएस/टीसीएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने उपस्थित सभी डीडीओ/कटौतीकर्ता को सही कर से टीडीएस काटना, उसको सरकारी खाते में जमा करना एवं समय पर त्रैमासिक स्टेटमेंट फाइल करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि गलत जानकारी दाखिल किये जाने के कारण व्यक्ति को आयकर रिटर्न भरने में परेशानी होती है। साथ ही उनके ऊपर आयकर का बकाया भी हो जाता है। जबकि उनका टैक्स कटौतीकर्ता द्वारा पहले ही काटकर भुगतान किया जा चुका होता है। साथ ही फॉर्म 12बीबी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। जिसके अंतर्गत उन सभी वेतनभोगी/कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है, जो वित्तीय वर्ष के दौरान किये गए निवेश या खर्च पर कर की कटौती का दावा करना चाहते हैं।

सेमिनार में बोकारो जिला के सभी सरकारी विभाग के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) एवं अन्य सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन आयकर निरीक्षिक मनोज कुमार झा द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *