प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित सदगुरु सदाफल देवजी महराज के मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बीते 8 नवंबर को एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित एवं गुरु वंदना से शुरुआत हुई। जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उपदेष्टा शिवचंद यादव, पंचानन साव, नरेश मिश्रा आदि ने गुरु की महिमा का बखान किया। यहां आरती के साथ कार्यक्रम का समापन खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण कर किया गया।
मौके पर कमल साव, खिरोधर गोप, गंगा साव, इंद्र मोहन, गोपाल दत्त, नागो सिंह, जगेश्वर सिंह सहित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, ललन सोनी, गौतम पाल, अमित मिश्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
![]()












Leave a Reply