एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। परम प्रेममय श्रीश्री ठाकुर अंकुलचंद्र का एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन 20 जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो के राजशाही मैरेज हाॅल पटेल नगर में किया गया। सत्संग समारोह में बड़ी की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर सुबह 9.30 बजे से प्रार्थना सभा, भजन- कीर्तन, सत्संग एवं दीक्षा कार्यक्रम आयोजित की गई। ऋत्विक राधेश्याम सिंहा व होपेन हेम्ब्रम ने उन्हें युगावतार बताया। कहा कि जब-जब धरती अत्याचार से त्रस्त होती है। तब भगवान अवतार लेकर मानवता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत माता गुलामी की जंजीर में जकड़ी थी। चारों ओर अराकता फैली थी।
उसी समय तत्कालीन बंग्लादेश के पावना जिला हिमायतपुर गांव में भाद्र ताल नवमी 1885 ई. में ठाकुरजी का आविर्भाव हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की तरह उन्हें भी बचपन में मारने का प्रयास किया गया। लेकिन, काल भला महाकाल के महाकाल भगवान को भला कौन मार सकता है।
सत्संग में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने उनके व्यक्तित्व और जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि आज मानवता का ह्रास हो रहा है। जिसे संरक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए गुरू ज्ञान जरूरी है। गुरु शिष्यों को सदमार्ग दिखाते हैं। दिनेश सिंह ने कहा कि सभी धर्म- समाज और वर्ग को माननेवाले ठाकुर जी के अनुयायी है। कहा कि धर्म एक होता है, लेकिन मत अलग-अलग होता है। धर्म सिर्फ मानवता का होता है। धर्म हमें बचने और बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है।
इस अवसर पर गायक जयप्रकाश चौहान, पम्मी सैंडल व सुमंत अलबेला आदि ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूत कर दिया। सत्संग में मजदूर नेता गिरजा शंकर पांडेय, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व विनय कुमार सिंह, मुखिया पति दिनेश पांडेय, द्वारिका प्रसाद बंसल, देवतानंद दुबे, जवाहरलाल यादव, अजय झा, बृज बिहारी पांडेय, रामनरेश द्विवेदी, बसंत पाठक, शंभू दुबे, रितेश आदि।
तिवारी, शिवजी माथुर, भाई प्रमोद सिंह, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, गोपी डे, सुशील सिंह, अशोक सिंह, मिथिलेश सिंह, परवेज अख्तर, राजेन्द्र सिंह, सुभाष बरनवाल, अरुण कुमार, बिजय सिंह, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, नीरज सिंह, धीरज सिंह, सुमित सिंह, संजय सिंह, नेमी चन्द्र गोयल के अलावे सैकड़ो महिला-पुरुष शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply