Advertisement

बोकारो में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन

भर्ती कैम्प में कुल 320 अभियर्थियों में प्रतिष्ठान ने 10 अभियर्थियों का किया चयन
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। अवर प्रादेशिक नियोजनालय बोकारो (Bokaro)द्वारा स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर चास बोकारो के परिसर में 22 दिसंबर को एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। भर्ती कैम्प का आयोजन नियोजन पदाधिकारी रामबारी (Officer Rambari) के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ।
भर्ती कैम्प मे निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान- रिलाइबल फस्ट एडकन प्राईवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। रिलाइबल फस्ट एडकन प्राईवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात ने इस कैम्प में भाग लिये एवं इससे संबंधित विभिन्न जानकारीयाँ अभियर्थियों को दी। इस भर्ती कैम्प में कुल 320 अभियर्थियों ने भाग लिया। प्रतिष्ठान ने 10 अभियर्थियों का चयन किया। इसके अतिरिक्त 50 अभियर्थियों को शॉर्ट लिस्टेड किया गया।
भर्ती कैम्प मे सुरज कुमार सिंह, मुकेश कुमार लाल, ऋतुराज, सुधीर दास, संतोष कुमार, जयप्रकाश, जयदेव कुमार, चन्दन कुमार दास, मुरारी पासवान, राधेश्याम पासवान एवं अशोक कुमार उपस्थित होकर भर्ती कैम्प के सफल आयोजन मे अपना योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *