मनरेगा कर्मियों का जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। मनरेगा कर्मियों ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से समान वेतनमान लागू करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार मनरेगा कर्मियों ने नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए 1 फरवरी को भारत सरकार से मांग की कि 15 साल से वह कार्यरत है। सभी का स्थायीकरण किया जाए एवं समान कार्य के बदले समान वेतन देने की बात कही।
कहा गया कि अपने क्षेत्र में मनरेगा कर्मी जिस तरह से कार्य कर रहे हैं उस कार्य के बदले उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है।

कहा गया कि भारत सरकार (Indian Government) की महत्वकांक्षी योजना में मनरेगा कर्मी तन मन से कार्य कर रहे हैं। गोमियां प्रखंड कार्यालय से जंतर मंतर गए मनरेगा कर्मियों ने इसकी जानकारी दी। कहा कि जिस तरह से हम कार्य कर रहे हैं उस तरह से हमें वेतन पाने का भी अधिकार है।

 412 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *