विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। एकता महिला शक्ति संगठन द्वारा 19 जनवरी को बोकारो जिला के हद में गोमियां में एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए।
गोमियां स्थित मोदी टोला में एकता महिला शक्ति संगठन के द्वारा आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पूर्व विधायक को संगठन की सदस्य दीदियों ने पुष्प वर्षा और बुके भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक महतो ने कहा कि गोमियां एकता महिला शक्ति संगठन अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन से बेहतर कार्य कर रही हैं। कहा कि समाज में वंचितों, जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने से लेकर समाज के उत्थान और विकास का बीड़ा इस संगठन ने उठाया है। उन्होंने महिलाओं के इस समूह को हर संभव मदद एवं सहयोग करने की बात कही।

कहा कि महिलाएं आज अबला नहीं बल्कि सबला है। समाज, राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर भूमिका निभा रही हैं। स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह समाज के संतुलित विकास का सूचक भी है।
मौके पर पंचायत की मुखिया शांति देवी, पंसस बंटी उरांव, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, अमित पासवान, राजू शाह, जनक देव यादव, सुचिता देवी, ललिता देवी, वीणा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply