उपस्थित विस्थापित नेताओं ने प्रबंधन को दी चेतावनी
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा द्वारा एक नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के शमक्ष एक दिवसीय धरना दिया।
इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने विस्थापित रैयतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी। अध्यक्षता व् धन्यवाद ज्ञापन शाखा अध्यक्ष मो. इस्लाम तथा संचालन शाने रजा व मो. मुस्ताक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के रैयत विस्थापित उपस्थित थे।

सभा के मुख्य वक्ता विस्थापित नेता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा ने कहा कि पुरे झारखंड के 25 कोयला खदानों के लिए अंगरेजी हुकूमत द्वारा वर्ष 1922 में कानून बनाया गया था। आजादी के बाद वर्ष 1957 में भुमि अधिग्रहण कानून बनाया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में बने कानून के अनुसार विस्थापितो को भुमि के मूल्य का चार गुणा राशी का भुगतान कंपनी द्वारा रैयतों को देना होगा। बेसरा ने कहा कि पहले राजा का बेटा ही राजा बनता था, आजादी के बाद जनता तय करती है राजा।

इसलिए कोल इंडिया प्रबंधन और केन्द्र सरकार (Central government) रैयतों के साथ छल करने का काम नहीं करे। झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि वर्ष 2013 में यूपीए की सरकार ने रैयतों व् विस्थापितो के लिए कानून बनाया उसे केंद्र की मोदी सरकार लागु नहीं कर रही है।
गोमियां के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जारंगडीह, कथारा व् आसपास के विस्थापितो को प्रबंधन द्वारा अबतक केवल ठगने का काम किया गया है। रैयत अब जाग गये हैं। अब प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि विस्थापितो की लड़ाई वर्षों से चल रहा है।
राज्य सरकार की नीति के अनुसार विस्थापितो को 75 प्रतिशत काम देना होगा, चाहे सीसीएल या आउटसोर्सिंग कंपनी हो। जिला सचिव जयनरयाण महतो ने कहा कि रैयत यदि अपना जमीन दे सकते हैं तो अपना अधिकार छिन भी सकते हैं। मो.इसराफिल उर्फ बबनी ने कहा कि देर से ही सही अब रैयत एक हो गये हैं।

विकास सिंह ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद भूमि का सर्वे नहीं किया गया है। भूमि यहां के रैयतों का है गैरमजरुआ नहीं। इसके अलावा सभा को तनवीर आलम, महमूद आलम, नागेश्वर करमाली, मदन महतो, अशोक मुर्मू आदि ने संबोधित किया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा मो.अफाक, मो. इम्तियाज, चांद अख्तर, श्रीमति देवी, संजोती देवी, आशा देवी आदि उपस्थित थे। सभा समापन के पश्चात विस्थापितो द्वारा 20 सूत्री मांग पत्र क्षेत्रीय प्रबंधन को सौंपा गया। जिसे उप कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल ने प्राप्त कर महाप्रबंधक को सौंपने के पश्चात निर्णय से अवगत कराने की बात कही।
![]()












Leave a Reply