बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है-रविंद्र
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो-चंद्रपुरा मार्ग पर ढोरी खास स्थित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ कार्यालय में 16 जनवरी को बीएमएस बोकारो जिला का एक दिवसीय कार्यसमिति सदस्यों की बैठक किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, धनबाद बोकारो जिला विभाग प्रमुख रविंद्र कुमार मिश्रा, जिला मंत्री ललन मल्लाह तथा प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे। यहां प्रथम मंच पर भारत माता एवं दन्तोपंत ठेंगड़ी की फोटो पर पुष्प अर्पित की गई। मंचासीन सभी अतिथियो का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि यह गैर राजनीतिक संगठन किसी भी देश में पहले नंबर पर है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार द्वारा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। उन्होंने देशवासियों को समय का पालन एवं अनुशासित जीवन का मार्गदर्शन दिया।
रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। बताया कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर बीएमएस के कार्यों को आगे बढ़ाना है। इसमें मोटीया मजदूर संघ, रसोइया, दूध कंपनी के मजदूर, टोल टैक्स के कर्मी आदि का यूनियन बनाना है। बहुत ही असंगठित क्षेत्र में मजदूर है जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाले अधिकार की जानकारी नहीं है। जैसे बहुतो का ईएसआई कार्ड नहीं बना है। उनके बीच जाकर उन्हें प्रशिक्षण देना है और यूनियन बनाकर बीएमएस से जोड़ना है।
मौके पर डीवीसी महामंत्री तपन, बोकारो स्टील सिटी के महामंत्री बिनोद, लोडिंग अनलोडिंग अध्यक्ष एसके शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह, महेश राय, मनोज कुमार सिंह, अवधेश राय, अनीता देवी, राधा देवी सहित ढ़ोरी क्षेत्र के अध्यक्ष कुलदीप और सचिव विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply