Advertisement

जैनामोड़ के प्रजापति भवन में एक दिवसीय झामुमो जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित प्रजापति भवन में 8 जून को एक दिवसीय झामुमो जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार झामुमो बोकारो जिला एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह कमिटी विस्तार पर चर्चा को लेकर जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित प्रजापति विकास ट्रस्ट भवन में में सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय कमिटी, जिला कमिटी, जिले के सभी नौ प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव, पंचायत स्तर तक के सैकड़ों कार्यकर्त्ता जुटे थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी एवं संचालन जिला सचिव मुकेश महतो कर रहे थे।

मौके पर मंचासिन बोकारो नगर कमिटी अध्यक्ष मंटू यादव, केंद्रीय सदस्य जयनारायण महतो सहित कई पूर्व व वर्तमान जिला प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। क्रमवार जरीडीह, पेटरवार, कसमार, गोमिया, बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा, चास, चंदनकियरी आदि नौ प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव ने मंच पर अपनी अपनी राय व सुझाव दिए कि जिला कमिटी का विस्तार कैसे हो। यहां कई महिला नेत्री ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में महिला पदाधिकारियों की नगण्य उपस्थिति से निराशा हावी रहा।

इस अवसर पर झामुमो बोकारो नगर अध्यक्ष मंटू यादव, घुनु हांसदा, कृष्णा महतो, पंकज मरांडी, दिलीप सोरेन, रंजीत महतो, मंच संचालक मुकेश महतो आदि ने अपने उदगार व्यक्त किए। कई प्रखंड अध्यक्ष द्वारा प्रखंड कमिटी विस्तार की सूची जिलाध्यक्ष को सुपुर्द किया गया।जिलाध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता अपनी दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं। जिला समिति सभी के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कमिटी का विस्तार शीघ्र होगा। साथ ही वर्ग संगठनों का भी गठन होना है।

अंत में स्वागत व सम्मानित करने का भी दौर चला। मंच पर सभी नौ प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव को जिला कमिटी के सौजन्य से तीर-धनुष प्रदान किए गये। मौके पर बनबीर मिश्रा, मो. हासिम अंसारी (जोरुआटांड़), मोइउद्दीन अंसारी, सरफराज अंसारी(चलकरी), जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी के नेतृत्व में सभी आगंतुक प्रतिनिधियों ने सामूहिक भोजन का लुफ्त उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *