Advertisement

चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली पंचायत स्थित श्रीराधेश्याम गौशाला में 14 सितंबर को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ उषा सिंह ने फीता काटकर किया।

शिविर में चेयरमैन डॉ सिंह ने सैकड़ो महिला- पुरुष व बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराते हुए मरीज को उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम से बेरमो विधानसभा क्षेत्र के रहिवासियों को निरोग बनाना है।

स्वस्थ जांच शिविर को सफल बनाने में रंजन सिंह, बिनोद सिंह, जवाहर साह, रंजीत साह, भवानी अग्रवाल, राखल साह, सबनम सिंह, विक्की कुमार, कृष्णा करमाली, पार्वती देवी, सुभाष कुमार, सावित्री देवी, कुसुम कुमारी, तैयब खान आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *