Advertisement

अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा नावाड़ीह प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा एक सितंबर को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया। धरना के पश्चात किसान सभा द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांगो से संबंधित स्मार पत्र सौंपा गया।

अखिल भारतीय किसान सभा नावाडीह प्रखंड समिति की ओर से प्रखंड परिसर मे आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड वासुदेव महतो तथा संचालन कॉ मुकेश कुमार महतो ने किया।

धरना कार्यक्रम मे सबसे पहले धरनर्थियों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि आज पुरे देश में किसान मांग दिवस मनाया जा रहा है और अपनी मांगो का स्मार- पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को, जहाँ जिस जगह के उच्च पदाधिकारी हैं उनको स्मार पत्र दिया जा रहा है। किसान सभा के शिष्ट मंडल यह स्मार पत्र सौपने का काम करेंगे।

इस अवसर पर नावाड़ीह प्रखंड मे 17 सुत्री मांगे जिसमें 60 बर्ष आयु के उपर सभी किसानों को 10 हजार रुपये मासिक किसान पेंशन देने, गैर मजरुवा बंदोवस्ती जमीन जिसे किसानों से छिनकर वापस लौटा दी जाय, साथ ही भूमि बैंक रद्द करने, नावाडीह प्रखंड के उपर घाट के 9 पंचायतो एवं समीपवर्ती पंचायतों को मिलाकर नये प्रखंड का सृजन करने, प्रखंड के गोनियाटो पंचायत एवं काछो पंचायत के गोवारडीह ग्राम तक आवश्यकतानुसार पक्की सड़क का निर्माण व् काछो नदी पर पुल का निर्माण करने, प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षको के रिक्त पदों को भरने, पेसा कानून लागू करने, आदि।

ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ती करने, भूमि के सरकारी रिकार्ड मे व्याप्त त्रुटियों को सुधारने, प्रत्येक पंचायत मे स्वतंत्रता सेनानियों एवं झारखंड आन्दोलनकारियों का, जहां उनका आन्दोलन हुआ था स्मारक का निर्माण करने, आवास निर्माण हेतू बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि मांगे शामिल है। मौके पर भाकपा नेता गणेश प्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी महिला, पुरुष किसान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *