रामचंद्र महतो बने मोर्चा अध्यक्ष
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। असंगठित मजदूर मोर्चा के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन 25 फरवरी को डीवीसी के बोकारो थर्मल क्लब स्थित कॉमरेड सत्यनारायण भाटाचार्जी हाल में आयोजित किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव निताई महतो ने यूनियन का झंडोत्तोलन कर किया। साथ ही शहिद बेदी पर माल्यार्पण भी किया गया। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव निताई महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि इस यूनियन का गठन वर्ष 2010 में धनबाद के पूर्व सांसद दिवंगत कॉमरेड एके राय ने किया था। तभी से यह यूनियन मजदूर हित में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि बोकारो थर्मल में भी यह यूनियन मजदूर हित में काम करेगी एवं मजदूरों के हक व अधिकार के लिए आंदोलन को तेज करेगी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कॉ बच्चा सिंह ने कहा कि बोकारो थर्मल में कई ट्रेड यूनियनें है, परंतु सभी मजदूर हित में काम करने के बजाय प्रबंधन के हित में काम करती है। जिस कारण मजदूर अपने हक व अधिकारो से वंचित रह रहे है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को जिन्दा रहने के लिए ईमानदार ट्रेड यूनियन की अति आवश्यकता है। जो मजदूर हित में काम करे। अब मजदूरों को तय व चयनित करना है कि कौन सा ट्रेड यूनियन मजदूरो के हित में काम करेगी। उन्होंने कहा कि मजदूर संगठन समिति के ऊपर नक्सलियों से सांठगांठ होने का झूठा आरोप लगा कर प्रतिबंधित कर दिया गया। जिसका जवाब आगामी चुनाव में मजदूर द्वारा नेताओं को दिया जाएगा।
कॉ सिंह ने कहा कि बोकारो थर्मल में असंगठित मजदूर मोर्चा का गठन होने से मजदूरों को उनका हक व अधिकार मिलेगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता कॉ अजीत राय, कॉ सुमित्रा मुर्मू, कॉ कन्हैया पांडेय एवं रामचंद्र महतो संयुक्त रूप से कर रहे थे। इस अवसर पर असंगठित मजदूर मोर्चा का बोकारो थर्मल शाखा कमिटी का गठन कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
जिसमे बतौर अध्यक्ष राम चन्द्र महतो, उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, उपाध्यक्ष लोमेश महतो, सचिव रघुवर सिंह, सह सचिव सुमित्रा मुर्मू, संजय तुरी, संजीत कुमार नोनिया, सह संगठन सचिव दिलीप कुमार, मोती लाल तुरी, कुलदीप कुमार, इन्द्रनाथ उपाध्याय चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रकाश लोहार, ज्ञान चन्द महतो, संजय कुमार राम, नागेन्द्र रविदास सहित 16 कॉमरेड साथियों को शामिल किया गया।
![]()













Leave a Reply