प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको के वायपास रोड शिव मन्दिर के समीप मैदान में 18 जनवरी को बोकारो जिला तैलिक कल्याण समिति की एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित की गयी। अध्यक्षता जिला सचिव विनेश कुमार नायक एवं संचालन कपिलदेव नायक ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने अन्य प्रतिनिधियों के साथ फीता काटकर एवं भामाशाह, दिवंगत तिलेश्वर साहू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष विनेश ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में आगंतुक मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, मुख्य वक्ता सहित दर्शक दीर्घा में बैठे महिला-पुरुष आगंतुकों का स्वागत किया। यहां समिति की ओर से मंचासिन अतिथियों का अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेली समाज हमेशा ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। कहा कि आज हमारे पूर्वज भामाशाह को पूरे राष्ट्र में याद किया जाता है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी सारी संपति कुर्बान कर दी। कहा कि कोयलांचल में बढ़ते अत्याचारों को देखकर ही हमने राजनीति की क्षेत्र में कदम रखा है। आज हमारे तेली समाज की उन्नति देख अन्य जलते व उंगली उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे हम न डरेंगे,न झुकेंगे। ऐसे ताकतों का ढुल्लू मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। उन्होंने सामाजिक एकता को और परिपक्व बनाने की सलाह दी।

अपने संबोधन में उद्घाटनकर्ता लक्ष्मण नायक एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। कहा कि अपने बच्चों को सर्वोच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करना हमारा कर्तव्य है, तभी हम सुंदर व स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकते हैं। दिवंगत तिलेश्वर साहू की पत्नी सह गोमिया की पूर्व प्रत्याशी साबी देवी, समाजसेवी सरोज देवी, जेकेएलएम की स्नेहा रानी, चांदो मुखिया गीता देवी, बीना देवी, लक्ष्मी देवी, हाबूलाल गोराई, ज्योतिष प्रसाद नायक, संतोष प्रसाद नायक, खगेंद्रनाथ साहू सहित अनेकों मंचासिन वक्ताओं ने भी अपने उद्बोधन में समाज की उन्नति के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
यहां पर जिला कमिटी के नेतृत्व में पेटरवार प्रखंड कमिटी की महिला, पुरुष मोर्चा एवं खेतको पंचायत शाखा का चुनाव कराया गया। चुने गए प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता द्वारा सम्मानित किया गया। पेटरवार प्रखंड समिति में अध्यक्ष अंगवाली रहिवासी पवन कुमार नायक, उपाध्यक्ष पद पर सूरज साव, संरक्षक राजेंद्र नायक, महासचिव बैजनाथ गोराई, सचिव कामेश्वर नायक आदि चुने गए। कार्यक्रम में खेतको, अंगवाली, चांदो, चलकरी, चांपी, पेटरवार, जरीडीह, उत्तासारा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों से भी प्रतिनिधि पहुंचे थे। सबों ने सामूहिक भोजन का भी लुफ्त उठाया।
![]()













Leave a Reply