Advertisement

गोनियाटो में राष्ट्रीय तेली संगठन कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय तेली साहू महा गठबंधन कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय समेलन सह वनभोज कार्यक्रम 25 जनवरी को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के गोनियाटो मैदान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष जोधन नायक ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप प्रमुख विनोद कुमार साव ने किया।

यहां मुख्य अतिथि सहदेव साहू ने कहा कि तेली समाज में जागरूकता आ गई है। अब हम सभी बंधुआ वोटर नहीं है। विशिष्ट अतिथि कमल प्रसाद साहू, अनिल गुप्ता एवं भुनेश्वर साहू ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल तेली समाज को टिकट देगा उस दल को ही तेली समाज वोट करेगा।

कार्यक्रम के अवसर पर युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने की सलाह दी गई एवं शिक्षा के प्रति जोर दिया गया। इस अवसर पर सहदेव साव, अनिल गुप्ता, कमल प्रसाद साहू, जिला संरक्षक भुनेश्वर साहू, जोधन नायक, दीपक नायक, दिनेश्वर नायक, प्रदीप नायक, बालेश्वर नायक, रघुनाथ नायक, विनोद कुमार साव, सुदामा साव ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य अनिल नायक, कुंती देवी, समाजसेवी आशुतोष कुमार, सरजू नायक, विजय नायक, जयप्रकाश नायक, रूपलाल नायक, प्रेम नायक, भूषण साव, रतन साव, सूरज नायक इत्यादि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *