अध्यक्ष बने नितेश एवं 7वीं बार सचिव बने मेघालय
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड कोलियरी मजदुर यूनियन का एक दिवसीय सम्मेलन सह वनभोज 27 जनवरी को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना पम्प हाउस मैदान में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मेघलाल महतो एवं संचालन नितेश कुमार ने किया।
जानकारी के अनुसार आयोजित सम्मेलन सह वनभोज में सीसीएल के गोविंदपुर शाखा के नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। जिसमें झाकोमयू गोविंदपुर शाखा कमिटी अध्यक्ष वरीय ओवरमैन नितेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावे शाखा सचिव के रूप में मेघलाल महतो जो पिछले 32 वर्षों से सचिव के पद पर है, उन्हें फिर से सर्वसम्मिति से पुनः शाखा सचिव बनाया गया।
इसके अलावे शाखा उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रविदास, द्वारका प्रसाद महतो, सह सचिव राकेश लकड़ा, महेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष नागेश्वर महतो, संगठन सचिव कमलदेव महतो, मुख़्तार अंसारी, संयुक्त सचिव रामप्रसाद दास, मो. आसीन सहित 25 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
यहां बतौर पर्यवेक्षक के रूप में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद एवं संयुक्त सचिव शंकर पासवान, मो. मुमताज, हेमू यादव, लालधन मांझी आदि उपस्थित थे। यहां चयनित सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। साथ ही कहा कि मजदूरों के समस्याओं का निदान करने में चयनित नए पदाधिकारी सराहनीय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जेसीएमयू गोविंदपुर फेस-टु शाखा अध्यक्ष मो. मनोवर, सुरेश क़मार, सरजू रविदास, लेखों कोरी, राजकिशोर विश्वकर्मा, घनश्याम महतो, लखन यादव सहित दर्जनों यूनियन समर्थक उपस्थित थे।
124 total views, 1 views today