एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित कौटिल्य महापरिवार भवन में 25 जनवरी को एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि फुसरो नप के वार्ड संख्या 19 के पूर्व पार्षद कविता कुमारी, सीसीएल के चेस प्लेयर ईश्वर प्रसाद ने फीता काटकर व द्वीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद कविता कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शतरंज एक दिमाग का खेल है, इससे मानसिक विकास होता है। छोटे-छोटे बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बड़े-बड़े को चुनौती दी इससे काफी प्रसन्नता हुई।

मौके पर अतिथियो ने विजेता प्रतिभागियों के बीच नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हजारीबाग, रांची, रामगढ, गिरीडिह, गोमिया, फुसरो, चंद्रपूरा, बोकारो, कथारा, जैनामोड़, चतरा आदि स्थानो से प्रतिभागी शामिल हुए। आर्बिटर की भूमिका बिनोद कुमार साव ने निभाया। मौके पर आरडी चेस एकेडमी के सतेंद्र नारायण सिंह, रमेश कुमार, कौटिल्य महापरिवार के अनिलचंद्र झा, शंभू दुबे, बसंत पाठक, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि उमेश रवि आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply