Advertisement

एक दिवसीय ब्रह्मविद्या विहंगम योग सत्संग का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज द्वारा बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल की धरती फुसरो स्थित अवध सिनेमा हाल में 15 जनवरी को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में संत समाज बोकारो की टीम की सराहनीय प्रस्तुति रही।

ब्रह्मविद्या का मानव जीवन में कितना आवश्यकता है, इस गूढ़ विषय पर सत्संग हुई। साथ में सुरीली वाद्य यंत्रों की झंकार भी सुनाई दी। इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज की मासिक पत्रिका सहज योग संदेश के संपादक सुखनंदन सिंह सदय सहित बिंदेश्वरी दुबे, गिरजा शंकर पांडेय, अनिल अग्रवाल, सुरेश बंसल, अजय गोयल, आदि।

मनोज गोयल, द्वारिका, ललन सिंह, प्रदीप कुमार, बनवारी लाल, बृज कुमार, नीलकंठ रविदास, आनंद केसरी, प्यारे लाल यादव, पंचानन साव, शिवचंद यादव, शशि भूषण श्रीवास्तव, बिभास सिंह, अविनाश, गुरु चरण, जितेंद्र तांती, गणेश प्रसाद, नारायण मल्लाह, द्वारका प्रसाद, सुरेश बंसल, सुनील कुमार, तेनुघाट के मजिस्ट्रेट, नगर परिषद के उपाध्यक्ष एवं संत समाज के सभी गुरु भाई एवं बहने कार्यक्रम में शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *