Advertisement

रेल टिकट कालाबाजारी मामले में एक गिरफ्तार

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची रेल मंडल के रांची पोस्ट आरपीएफ टीम (Ranchi Post RPF Teem) और सीआईबी की टीम ने 20 जुलाई को संयुक्त रूप से गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड स्थित सुकुमार टूर एंड ट्रैवल नामक दुकान पर छापेमारी की। छापामारी के क्रम में रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में दुकान के संचालक सुकुमार डांग को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार छापामारी के क्रम में दुकान के पीसी को खंगाला गया और 3738 रुपये मूल्य के 3 लाइव रेलवे आरक्षण टिकट और 18874 रुपये मूल्य के 18 पुराने टिकट बरामद किए गए।

वहीं बरामद टिकटों के साथ एक पीसी, एक सीपीयू, एक प्रिंटर और एक मोबाइल फोन को जब्त किया गया है। रेलवे अधिनियम के तहत आरोपी सुकुमार डांग के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट रांची में मामला दर्ज किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *