Advertisement

निजी कंपनी के कार्यालय का‌‌ ग्रिल तोड़कर डेढ़ लाख नगदी व् सामग्री चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली वाशरी के समीप स्थित एक निजी कंपनी कार्यालय का ग्रिल तोड़कर लाखों नगदी की चोरी किए जाने की सूचना है। इस संबंध में थाना द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करगली वाशरी के आठ नंबर बंकर के समीप रेलवे के कार्यों में लगे ठेका कंपनी एलाईड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय ‌मे लगे ‌खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरी की‌ वारदात‌ को अंजाम दिया गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।‌

बताया जाता है कि कंपनी‌‌ के‌‌ कार्यालय में ‌रखे डेढ़ लाख नगदी सहित कई कीमती सामाग्री की चोरी की‌ गई।‌ इंचार्ज ने बताया कि कार्यालय बंद था। बावजूद इसके परिसर में दर्जनों कामगार के काम करने वाले कर्मी यहां रह रहे थे। बावजूद इसके चोर ने कार्यालय मे लगा खिड़की का ग्रिल तोड़कर डेढ़ लाख नगदी सहित कीमती सामग्री चोरी कर ली है। बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *