Advertisement

दूसरे दिन भी खुद को अधिवक्ता संघ सदस्यों ने न्यायिक कार्य से अलग रखा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में चाहरदिवारी निर्माण के विरोध में अधिवक्ता संघ के सदस्य गण न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय 31 जुलाई को दूसरे दिन भी जारी रहा।

इस बारे में अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि इसे लेकर जब तक क्षेत्रीय जज साहब से वार्ता नहीं होती है, तब तक संघ के सदस्यगण न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखेंगे। मिश्रा ने बताया कि न्यायालय द्वारा जो चहारदीवारी निर्माण कार्य किया जा रहा है वह गलत है। इससे अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि इस बारे में पूर्व में भी बोकारो जिला जज से बात हुई, मगर कोई समाधान नहीं निकला। तब यह निर्णय लेना पड़ा है।

अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि यह जो चहारदीवारी निर्माण कार्य व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के आदेश पर कराया जा रहा है वह पूरी तरह गलत है। इस बात की जानकारी न्यायालय को दे दी गई है कि संघ के सदस्यगण चहारदीवारी निर्माण कार्य के विरोध में खुद को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। मगर उसके बाद भी कोई नतीजा नहीं आया। इस कारण संघ के सदस्य खुद को आज दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से अलग रखे है। उन्होंने बताया कि जब तक जोनल जज इस मामले का निदान नहीं करेंगे, तब तक अधिवक्ता संघ के सदस्य न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त महासचिव शंकर ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद सहित वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा, प्रबोध कुमार महथा, सत्यनारायण डे, उज्ज्वल मुखर्जी, बासु डे, विजय कुमार बबन, अरुण कुमार सिन्हा, बद्री नारायण पोद्दार, डी एन तिवारी, अर्जुन सिंह, रमेंद्र कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार मिश्रा, बिनोद कुमार गुप्ता, वकील महतो, रोहित पराशर, जनार्दन प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, जगदीश मिस्त्री, सुरेश यादव, पंकज सिंह, महेश ठाकुर, राज कुमार यादव, अरुण कुमार महतो, उमेश प्रसाद, नरेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, डी डी तिवारी, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, प्रह्लाद महतो सहित संघ के सदस्य गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *