सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र के दूसरे दिन 27 सितंबर को महिलाओं ने मां दुर्गा रूपी ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की।
जानकारी के अनुसार इस दौरान सुबह 9 बजे नवरात्रि की उपवास रहकर दर्जनों महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर पुजारी मलय पानीग्राही से नवरात्रि कथा श्रवण किया। पूजा के अंत में महा आरती की गई तथा रहिवासी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और चनामृत का वितरण किया गया।
बताया जाता है कि गुवा में बीते 86 वर्षो से विवेक नगर स्थित बंगाली घौड़ा में मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत गुवा के द्वारा की गई थी।कालांतर में स्थानीय नवयुवको द्वारा एकजुट होकर रामनगर गुवा बाजार में लगभग 35 वर्ष पूर्व मां दुर्गा के पूजा की शुरुआत की गई।
तत्पश्चात गुवा के समाजसेवी व आदिवासियों के जननायक स्वर्गीय हरिओम झा एवं सेल कर्मी राजकुमार झा के सतत प्रयासों से वर्ष 2002 से रामनगर गुवा बाजार में कलश स्थापना के उपरांत नियमित नवरात्रि की पूजा शुभारंभ किया गया।
बताया जाता है कि गुवा के कल्याण नगर में स्थापित मां दुर्गा की पूजा विगत 30 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। न्यू कॉलोनी दुर्गा मंडप में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षण का विशेष केंद्र होगा।
रामनगर गुवा के नवरात्र पूजा में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे। मौके पर पुजारी मलय पानीग्रही ने कहा कि मां दुर्गा की स्तुति पूरे श्रद्धा एवं विश्वास के साथ करनी चाहिए। मां दुर्गा जगत जननी है। मां दुर्गा की कृपा से सारा संसार उज्जवल मान है।
![]()












Leave a Reply