सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना में एएसआई की पदोन्नति पर 6 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने एएसआई विनोद कुमार एवं रविंद्र सिंह को पदोन्नति पाने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के आयोजन पर थाना प्रभारी यादव ने कहा कि हर्ष की बात है कि गुवा थाना में पदस्थापित एएसआई से एसआई में पदोन्नति किया गया है।

यह पदोन्नति दोनों पदस्थापित एएसआई की कार्यशैली को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा की गई है। एसआई विनोद कुमार का पाकुड़ जिला एवं रविन्द्र सिंह को बोकारो जिला पदस्थापित किया गया है। एसआई बनने पर दोनों को भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में दोनों एएसआई के पदोन्नति एसआई बनने पर उसे प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट भी दिया गया। इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी यादव, एसआई धनंजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान व् अमन पसंद रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply