रंजन वर्मा/ कसमार (बोकारो)। टुसू पर्व के पावन अवसर पर बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर-कसमार मुख्य मार्ग स्थित मां मेडिकल का शुभारंभ 15 जनवरी को किया गया। उद्घाटन समारोह में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्थानीय रहिवासियों ने इसे स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डॉ एन.सी. गोराई, सविता कुमारी, रमेश कुमार महतो, केदारनाथ महतो, सोनाराम महतो, बगदा मुखिया पति संजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य नीरज भट्टाचार्य सहित गयाराम महतो, प्रकाश महतो, सुजीत महतो, तुलसीदास महतो, लोबिन महतो, लक्ष्मण महतो, अशोक कुमार महतो, कपिलेश्वर महतो, प्रदीप महतो, दीपक महतो, अंकिता देवी, महेंद्र कुमार महतो, पुरन महतो, देव नारायण महतो, सूर्य कांत प्रसाद, पिंटू महतो, ब्रजेश महतो, अरविंद महतो, शिवचरण महतो, परमेश्वर महतो समेत अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मां मेडिकल का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए एक सराहनीय पहल है। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों को सस्ती, सुलभ और समय पर दवाइयाँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि टुसू जैसे लोकपर्व के अवसर पर इस प्रकार का जनहितकारी कार्य पूरे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है।
जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा समाज की बुनियाद है। मां मेडिकल के उद्घाटन से खैराचातर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के रहिवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कहा कि वे संस्थान के संचालकों को इस जनसेवा के कार्य के लिए बधाई देती है। साथ हीं आशा करती है कि यह प्रतिष्ठान ईमानदारी और सेवा भावना के साथ रहिवासियों की सेवा करेगा।
![]()













Leave a Reply