Advertisement

उपायुक्त के निर्देश पर विक्षिप्त वृद्ध को कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा को प्राप्त सूचना के बाद उपायुक्त के निर्देश पर चास अंचलाधिकारी हरला थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से विक्षिप्त वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार 2 जून को बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के पचौरा पथ पर वृद्ध को स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जिला उपायुक्त अजय नाथ झा को मामले की सूचना एक मीडिया प्रतिनिधि द्वारा दी गई। जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए चास के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) प्रभाष दत्ता को कार्रवाई का निर्देश दिया।

बताया जाता है कि डीसीएलआर ने चास के अंचलाधिकारी (सीओ) दीवाकर दूबे एवं हरला थाना प्रभारी को जरूरी निर्देश देते हुए उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। चास सीओ थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को रेस्क्यू कर उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया। जहां मेडिकल टीम द्वारा वृद्ध का उचपार किया जा रहा है।

इस संबंध में चास अंचलाधिकारी ने बताया कि वृद्ध अपना नाम व् पता बताने में असमर्थ हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ग्रामीणों से जानकारी एकत्र कर रही है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचकर डीसीएलआर दत्ता ने वृद्ध से मुलाकात की तथा उनका कुशल क्षेम जाना। उपचार कर रहे मेडिकल टीम से वृद्ध के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दूसरी ओर उपायुक्त झा ने सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद से वृद्ध के उपचार की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, उपचार में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होने की बात कहीं। उपायुक्त स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *