Advertisement

डीसी के निर्देश पर एसडीओ व् सीटी डीएसपी ने होटल वेस्टर्न का लिया जायजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित हॉस्टल वेस्टर्न में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बीते 27 दिसंबर की रात हुई मारपीट, तोड़फोड़ एवं कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद जिला उपायुक्त ने मामले में संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं सिटी डीएसपी को होटल में हुई घटना का संयुक्त जायजा लेने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश के बाद उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों ने होटल वेस्टर्न का 28 दिसंबर की शाम जायजा लिया। होटल संचालक एवं कर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ हीं होटल से साक्ष्यों को एकत्र किया।

मौके पर सिटी डीएसपी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर एसडीओ एवं एसडीपीओ ने घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर होटल कर्मियों एवं घटना के समय उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों का बयान दर्ज किया।

दूसरी ओर बोकारो उपायुक्त (डीसी) ने जिला वासियों से भयमुक्त माहौल में नये वर्ष का आगमन पर खुशी मनाने की बात कही है। डीसी द्वारा सभी होटल एवं बैंक्विट हॉल में पुलिस बलों की तैनाती को लेकर निर्देश दिया गया है। होटल संचालकों एवं बैंक्विट हॉल प्रबंधन को परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का उन्होंने निर्देश दिया है। कहा कि प्रशासन अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था को लेकर सभी गतिविधि पर जिला प्रशासन नजर बनाएं हुए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *