Advertisement

विधायक के पहल पर गांगजोरी व् काशीडीह में लगा सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी तथा काशीडीह में 19 अगस्त को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह की अनुशंसा पर 100 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए गये।

बताया जाता है कि दोनो जगहों पर ट्रांसफार्मर बीते दो सप्ताह से जल जाने के कारण वहां के ग्रामीण रहिवासी भीषण गर्मी व् तपती धूप में व्याकुल स्थिति में रहने को विवश थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेरमो विधायक को दी। विधायक कुमार जयमंगल ने तुरंत संज्ञान में लिया और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।

जिसके आलोक में विद्युत अधिकारी सक्रिय हुए और सौ केवीए का दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। इसके बाद 19 अगस्त को दोनो ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने स्थानीय प्रतिनिधियों, महिला, पुरुष ग्रामीणों की उपस्थिति में किया।

ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल सहित दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया संतोष कुमार महतो, उत्तरी मंडल अध्यक्ष अमर कुमार मिश्रा, विधायक के निजी सचिव बिनोद कुमार महतो, राजेश कुमार सिंह, आयुष माथुर, मनोहर मंडल, अशोक मुर्मू व् ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *