Advertisement

पहली सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर 22 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप स्थित शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में परेशानी ना हो।

पहली सोमवारी पर गुवा के कुसुम घाट स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी की ओर से खिचड़ी एवं खीर भोग वितरण दोपहर 12 बजे से किया गया। उक्त अवसर पर पुजारी प्रभात पाणिग्रही ने कहा कि मानव को शिव की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव मानव के सभी कष्टों को हर मनुष्य को बीमारी मुक्त व स्वास्थ रखते है। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। साथ ही योग नगर स्थित शिवालय में भी पहली सोमवारी पर मंदिर कमेटी द्वारा खिचड़ी भोग वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *