Advertisement

जनप्रतिनिधि की मांग पर जीएम ने हाई मास्ट लाईट को चालू कराया

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल की हृदय स्थल फुसरो बाजार के पुराना वीडियो ऑफिस में जनप्रतिनिधि की मांग पर ढोरी क्षेत्र के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने खराब पड़े हाई मास्ट लाइट की मरम्मति कराकर चालू कराया। इसे लेकर क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष है।

जीएम अग्रवाल की पहल के बाद फुसरो बैंकमोड़ में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट और बाजार में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को भी चालू कराया जाएगा। ताकि व्यापारियों और आमजन को असुविधा ना हो। पर्याप्त मात्रा में बाजार में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। ताकि आमजन को असुविधा ना हो।

बताते चलें कि गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय द्वारा सांसद निधि से लगाए गए हाई मास्ट लाइट पिछले 2 वर्षो से खराब था। जिसके कारण रात में आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा होने के कारण आने- जाने वाले राहगीरों को भय लगता था। लोगों को परेशानी हो रही थी। खास कर बच्चे और बुजुर्गो को कुछ ज्यादा परेशानी होती थी। इस कार्य को कराने के बाद ढोरी जीएम मनोज अग्रवाल की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। फुसरो बाजार वासियों ने इस नेक कार्य के लिए ढोरी जीएम एम के अग्रवाल को साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *