Advertisement

मृतक की पत्नी की शिकायत पर ठिकेदार, हाइवा मालिक व् चालक पर हत्या का मामला दर्ज

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बीते 9 दिसंबर को डीवीसी बोकारो थर्मल एस पौंड में सड़क दुर्घटना में हुए साइड इचार्ज सह भाकपा नेता मनीरुद्दीन अंसारी की मौत मामले में बोकारो थर्मल थाना में मामला दर्ज किया गया है। थाना में ठिकेदार, हाइवा मालिक एवं चालक कुल तीन को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतक मनीरुद्दीन की पत्नी जमीला खातून के लिखित शिकायत आवेदन के आधार पर थाना में कांड क्रमांक 96/25 के तहत 10 दिसंबर को ठेकेदार मुकेश पांडेय एवं हाइवा डंफर मालिक मो. तौफीक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि विपरीत दिशा से तेज गति से आते हुए सामने से बाइक को टक्कर मारा गया एवं प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा चिल्लाने के बाबजूद भी हाइवा डंफर द्वारा मृतक को धक्का मारकर कुछ दूर तक घसीटते रहा, जबतक की पूरी तरह आरोपी संतुष्ट न हुए।

आवेदन में कहा गया कि उनके शौहर मानीरुदिन की इरादन हत्या की गई है। जिसमे कम्पनी के मुकेश पांडेय एवं हाईवा मालिक मो. तौफीक एवं हाईवा चालक की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है। क्योंकि घटना से पूर्व उनके पति को ठिकाने लगाने की धमकी भी दी गई थी। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बता दे कि बीते 9 दिसंबर को डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौंड में हाइवा डंफर के चपेट में आने से कम्पनी के साइड इंचार्ज सह भाकपा नेता मो. मनोरुदिन अंसारी की मौत इलाज के दौरान बीजीएच बोकारो में हो गई थी। मौत के बाद आक्रोशित रहिवासियों ने एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य भी मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर बंद कर दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *